Manohar Lal Khattar: आजादी के महोत्सव में पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। भारत कल यानी 15 अगस्त, 2025 को अपना 79वां स्वतंत्र दिवस मनाएगा। पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाल कर लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। हरियाणा के रोहतक में भी एमडीयू क्रिकेट स्टेडियम से जाट कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया।

Manohar Lal Khattar- झंडा ऊंचा रहे हमारा..
तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस कार्यक्रम में देश के प्रति अपना प्रेम जताया। उन्होंने कहा- ‘तिरंगा यात्रा’ के शुभ अवसर पर रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। ‘तिरंगा’ भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। यह ‘तिरंगा यात्रा’, मात्र एक यात्रा नहीं है, यह मां भारती, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, इस दौरान नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं को शपथ भी दिलाई। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप 2047 तक एक विकसित, नशा मुक्त भारत बनाने के इस महायज्ञ में हम सभी को अपनी आहुति देनी होगी। आइए, एक स्वच्छ, समृद्ध और स्वस्थ्य भारत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा..’
ये भी पढ़ें- Haryana: Ambala में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई यात्रा, असीम गोयल ने खुद ट्रैक्टर चलाकर किया नेतृत्व


Download Android App
Download iOS App




