होडल: नेशनल हाइवे हसनपुर चौक के निकट गाडी के एक शोरूम पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर एक हवाई फायर कर गार्ड पर गोली चला दी। गोली गार्ड को लगने के बजाय शोरूम के शीशे में लगी और शीशा टूट गया। घटना के बाद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। गार्ड ने मामले की सूचना ब्रांच इंचार्ज व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना व सीआइए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गार्ड के बयान पर मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद जिला पुलिस कप्तान सलोचना गजराज व डीएसपी मौजीराम ने भी घटनास्थल का नीरिक्षण किया है। होडल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि हसनपुर चौक के निकट महेंद्रा गाडी के शोरूम पर कार्यरत गार्ड वीरेंद्र ने दी शिकायत में कहा कि सोमवार देर रात उसने खाना खाने के पानी पीने के लिए शोरूम का शटल खोला था।
उसने बताया कि शोरूम का शटर खोलने के बाद शोरूम के अंदर से पानी लेकर बाहर आया ही था कि तभी अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आए। उसने बताया कि उन सभी ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उसने बताया कि उन तीनों बदमाशों में से एक बदमाश बाइक से नीचे उतारा और वीरेंद्र से शोरूम के मालिक के बारे में पूछने लगा। जब वीरेंद्र ने उससे कारण पूछा तो उसने मालिक से पचास लाख रुपये की रंगदारी लाने के लिए कहा। वीरेंद्र ने उससे कहा कि अब शोरूम बंद हो चुका है और मालिक व ब्रांच मैनेजर फरीदाबाद जा चुके हैं। जब वह शोरूम के अंदर जाने लगा तो वीरेंद्र ने उसका विरोध किया।
वीरेंद्र को विरोध करता देख बाइक पर बैठे दोनों बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके से एक बदमाश ने तो हवाई फायर किया और दूसरे बदमाश ने उसके उपर गोली चला दी। गोली वीरेंद्र के साइड से निकलकर शोरूम के शीशे में जा लगी और शीश चकनाचूर हो गया। गोली चलाने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वीरेंद्र ने मामले की सूचना ब्रांच मैनेजर गौतम तेवतिया व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व शोरूम के मैनेजर मौके पर पहुंच गए।
– गौरव बंसल


Download Android App
Download iOS App



