बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ के लिए शनिवार का दिन एतिहासिक रहा, क्योंकि शनिवार को ही बहादुरगढ में मेट्रो लाइन पर मेट्रो को देख कर बहादुरगढ के लोगो ने एक दूसरे को बधाई दी। गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद अब बहादुरगढ़ हरियाणा का तीसरा ऐसा शहर बन गया जहां परिवहन के अत्याधुनिक साधन मेट्रो रेल ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका शहर से बहादुरगढ़ तक शनिवार को मेट्रो रेल का टेस्ट रन हुआ।
भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने बहादुरगढ़ के लोगों को नववर्ष में मिलने वाली इस सुविधा के लिए बधाई दी है। बहादुरगढ में मेट्रो को लेकर लोगों में दिन भर उत्सुकता बनी रही। विधायक नरेश कौशिक ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि मेट्रो का ट्रायल रन भी जल्द आरंभ होगा। ट्रायल रन से पहले इंतज़ामों का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को टेस्ट रन हुआ। उन्होंने कहा कि टेस्ट रन के उपरांत ट्रायल रन होगा और उसके बाद विधिवत रूप से नए साल में हल्कावासियों को मेट्रो की सौगात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को प्राथिमकता से लिया और उचित फंड मुहैया करवाते हुए इस योजना को सिरे चढ़ाया। मौजूदा सरकार बिना किसी भेदभाव के समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों के साथ ही पश्चिमी हरियाणा का दिल्ली से जुड़ाव मेट्रो के माध्यम से बहादुरगढ़ शहर से ही होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी सहित डीएमआरसी की पूरी टीम का वे हलके की जनता की ओर से आभार जताते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



