जायरा छेड़छाड़ मामला : आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द हो कारवाई – उमर अब्दुल्ला

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फिल्म दंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कारवाई की मांग की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, पुलिस को एयर विस्तारा से यात्री की पहचान पता करनी चाहिए और कानूनी कारवाई के लिए मामला दर्ज करना चाहिए। यह मूर्खतापूर्ण है कि वह मेरे पैरों में गिर गया इसलिए मैं उसे माफ कर दूं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री के साथ कथित तौर एक सहयात्री ने दिल्ली से मुंबई जा रहे एयर विस्तारा के विमान में छेड़छाड़ की थी।  जायरा ने लाइव वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती सुनाई थी। छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति उनके पीछे की सीट पर बैठा था।

वीडियो में अभिनेत्री ने कहा, आज मैं दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में सवार थी, मेरे ठीक पीछे की ओर अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बैठा था जिसने दो घंटे की यात्रा को मेरे लिए बेहद तकलीफदेह बना दिया। मैंने इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए फोन पर रिकॉर्ड करने की कोशिश की लेकिन केबिन की बथियां मद्धिम हो गई थी इसलिए ऐसा नहीं हो सका।

इंटरनेट पर जायरा के समर्थन में लोग एकजुट हो गए।  विस्तारा एयरलाइन ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि वह इस शिकायत को देखेगी और उसने कहा कि उसकी ऐसे व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team