भिवानी : भिवानी के गांव सूई में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग कुशुम अपनी मां के साथ खेतों में चारा लेने गई थी। खेत मालिक ने उन्हे धमकाया और पुलिस में शिकायत देने की बात कही। जिससे कुशुम ने डर कर जहर खा लिया।
फिलहाल डीएसपी विरेन्द्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि गांव सूई निवासी 15.16 वर्षिय कुशुम अपनी मां ज्योति के साथ खेतों में हरा चारा लेने गई थी। वो प्रेम के खेत से चारा लेकर निकली तो प्रेम के भाई जवाहर ने उन्हे धमकाया और अपने भाई प्रेम को फोन कर बताया कि दो मां-बेटी उसके खेत से सरसों काटकर ले जा रही हैं।
इसके बाद खेत मालिक प्रेम व उसके बेटे मुकेश ने कुशुम की मां ज्योति व उसके पिता जोगीराम को फोन कर अपने घर बुलाया। यहां उन्होने पति पत्नि को अपने खेत से चारे के बहाने सरसों काटने पर भला बुरा कहा। मृतक कुशुम की नानी ओमपति ने बताया कि खेत मालिक ने फोन पर कुशुम को भी डराया और सरसों काटने पर पंचायत करने व पुलिस में शिकायत देने की धमकी दी।
नानी का आरोप है कि इसी डर से कुशुम ने कुछ खा लिया और उसकी मौत हो गइले वहीं मामले की जांच कर रहे डीएसपी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि 15.16 साल की कुशुम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है और उसकी मां ‘योति की शिकायत पर खेत मालिक जवाहरए उसके भाई प्रेम व प्रेम के बेटे मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
डीएसपी ने बताया कि मृतका की मां ‘योति ने शिकायत दी है कि खेत मालिक ने हरा चारा के साथ सरसों काटने का आरोप लगाया था और धमकाया था। इसी डर से कुसुम ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि इस मामले में खेत मालिक जवाहरए प्रेम व मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषि पाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
(दीपक खंडेलवाल)


Download Android App
Download iOS App



