रेवाड़ी : रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य है कि एक ऐसी सरकार आई, जिसने दक्षिण हरियाणा समेत पूरे हरियाणा के विकास पर ब्रेक लगाया और अब पिछले गियर ले जाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश को एक बार फिर विकास की पटरी पर लाने के लिए 12 अगस्त को महेंद्रगढ़ में होने वाली जनक्रांति रैली में जोरदार ताकत दिखानी होगी।
दीपेंद्र हुड्डा यहां खोरी में आयोजित कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जनक्रांति रैली के संयोजक एवं पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, पूर्व विधायक धर्मसिंह छोकर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर यादव मसानी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा की कार्यशैली से लोग असंतुष्ट : दीपेन्द्र हुड्डा
सांसद ने कहा कि होडल, समालखा, मेवात और फतेहाबाद में मिले अपार जनसमर्थन के बाद पांचवे चरण की जनक्रांति यात्रा भी ऐतिहासिक होगी जिसमे लाखों लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि 1991 से लगभग हर चुनाव में उनकी ड्यूटी कोसली लगती रही है। उनका इस क्षेत्र के साथ विशेष लगाव और अपनापन है और दक्षिण हरियाणा उनकी कर्मभूमि है।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



