लुधियाना- अमृतसर : गुरू की नगरी अमृतसर स्थित पुलिस स्टेशन कोट खालसा के अंतर्गत पड़ते इलाका शिवपुरी कोट खालसा में मेले के दौरान निजी रंजिश के चलते सरेआम डेढ़ दर्जन के करीब लोगों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। धाय-धाय चली गोलियों से 3 लोग जख्मी हुए है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमले के दौरान जख्मी हुए व्यक्तियों को पारिवारिक सदस्यों द्वारा निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। इलाका निवासियों द्वारा पुलिस के ढिलमुल रवैये के कारण भारी रोष पाया जा रहा है और समस्त इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना के संबंध में तफतीश जारी है।
Video : आसमान में एयर इंडिया फ्लाइट का निकला विंडो पैनल, 3 यात्री घायल
सूत्रों के मुताबिक असल में मामला युवती से जुड़ा हुआ है। किरन नामक युवती की शादी आज से 9 माह पहले हुई थी और विवाह के दो माह बाद ही उसके पति ने उसके घर से निकाल दिया था। किरन आजकल अपने मायके परिवार के साथ रह रही थी और आज 9 माह बाद उसका पति अपने साथियों के साथ लेने आया था कि अचानक उनमें तकरार हो गया।
जिस पश्चात उसके पति ने गुस्से में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी बीवी के परिवार वालों पर गोलियां चलवा दी। पीडि़त लोगों का कहना है कि जो आरोपी है, उनपर पहले भी कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपी फरार बताएं जा रहे है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



