गुरुग्राम : गुरूग्रामवासियों के लिए यह बड़ी खुशी की खबर है कि आगामी 15 अगस्त से शहर में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस सिटी बस सेवा के अंतर्गत चलाई जाने वाली बस का निरीक्षण भी किया। यह बस गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर परिसर में खड़ी की गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि पहले चरण में यहां पर 200 बसें चलाई जाएंगी।
गुरुग्राम देश का पहला ऑप्टीकल फाइबर केबल युक्त शहर बनने की ओर अग्रसर : मनोहर लाल
इसकी शुरूआत 15 अगस्त से होगी। स्वतंत्रता दिवस से गुरूग्राम में एक रूट पर सिटी बस सेवा की नई बसें चलेंगी। यह रूट हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर सुभाष चौंक, हीरो होंडा चौंक, बसई चौंक, रेलवे स्टेशन, शीतला माता मंदिर रोड़, अतुल कटारिया चौंक से होते हुए हुडा सिटी सैंटर तक होगा। उन्होंने बताया कि 10 मिनट के अंतराल पर ये बसें चलेंगी। इसी प्रकार, हर महीने जीएमडीए द्वारा सिटी बस सेवा में एक नया रूट जोड़ा जाएगा।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



