कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में सम्मिलित हुए पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल सुप्रीमो ममता बेनर्जी के नेतृत्च में देशभर में विपक्षी दल लामबद्ध हो रहे हैं और ये दल सत्तारूढ़ राजग गठबंधन का मजबूत विकल्प होगा।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा नेता अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस को शून्य बता तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आज किये गए ट््वीट को इसका एक उदाहरण बताया। उन्होंने दावा किया कि गोवा में तृणमूल कांग्रेस सत्तारूढ़ होगी। तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने के बाद पहली बार सिरसा पहुंचे डॉ.तंवर शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
गुरुग्राम में टीएमसी का पहला जिला कार्यालय खुलेगा
उन्होंने कहा कि टीएमसी ने पश्चिमी बंगाल से बाहर निकलकर पूरे देश में बेहतर राजनीतिक वातावरण देने का कार्य आरंभ कर दिया है और इसी कड़ में शुभेंदु शेखर राय को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। आगामी 8 दिसंबर को गुरुग्राम में टीएमसी का पहला जिला कार्यालय खुलेगा और अगले कुछ समय में बहुत से लोगों को टीएमसी में शामिल करवाया जाएगा।
देहरादून पहुंचे PM मोदी ने कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण, बोले- पिछली सरकारों के घोटालों की कर रहे भरपाई
दोनों ही दल संघर्ष करने वाले लोगों को उभरने नहीं देने की मंशा से कार्य कर रहे हैं
उन्होंने बताया कि अभी सदस्यता अभियान लेगा इसलिए एक बार प्रदेश में टीएमसी की प्रदेश व जिला स्तर पर एडहॉक कार्यकारिणी गठित होगी। डॉ। तंवर ने कांग्रेस व भाजपा को राजनीतिक गिरोह करार देते हुए बताया कि मौजूदा समय में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल संघर्ष करने वाले लोगों को उभरने नहीं देने की मंशा से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में उन लोगों के पास टीएमसी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।
700 किसानों को शहीद का दर्जा, कर्जा माफी सरीखी मांगे अभी अधर में हैं
उन्होंने कहा कि किसान मुद्दे पर ससंद में सरकार जिम्मेवारी से भाग रही है। किसान की दोगुनी आमदनी,फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य,आदोंलन के दौरान मरे 700 किसानों को शहीद का दर्जा, कर्जा माफी सरीखी मांगे अभी अधर में हैं। देश की तरक्की व समृद्धि में किसानों की सक्रिय भूमिका है। केंद, सरकार को संवाद से किसानों के विवादों को सुलझाना चाहिए।
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर उत्तरप्रदेश की योगी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर पाकिस्तान को जिम्मेवार ठहराने को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर समस्या के समाधान की बजाय जुमलेबाजी में टाल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



