चंडीगढ़ : गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि जाट आरक्षण मामले में जेल से जमानत पर आए युवाओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। युवाओं की हर गतिविधि से लेकर जाट नेताओं पर भी नजर रखी जा रही है। जाट नेताओं की तरफ से फिर से आंदोलन खड़ा करने पर विज ने स्पष्ट किया किया समय आने पर देखा जाएगा।
विज ने बातचीत के दौरान बताया कि जाट आरक्षण को लेकर की आने वाली हर गतिविधि पर खुफिया विभाग से लेकर प्रशासन नजर रखे हुए है। खासकर उन युवाओं की गतिविधियों पर प्रशासन की पूरी तरह निगरानी है, जो जेल से जमानत पर आए हैं। नशे को लेकर इनेलो विधायक अभय चौटाला द्वारा नशे को लेकर लिखे गए पत्र पर विज ने कहा कि सरकार ने आपरेशन प्रहार पर काम शुरू कर दिया है, इसके अच्छे नतीजे आ रहे हैं।
10 दिन में क्या अचीवमेंट है, इसकी अधिकारियो से रिपोर्ट तलब की गई है। आने वाले समय में पड़ोसी राज्यों से के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएंगी। विज ने कहा कि अभय चौटाला द्वारा लिखे गए पत्र को मंगवाया गया है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभय चौटाला से अपील की कि वे सबूत मुहैया करवाएं, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं यदि कोई आम नागरिक भी जानकारी देगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



