फरीदाबाद : बिजली निगम प्रशासन ने पलवल डिवीजन से निलम्बित व ट्रॉसफर किये अधिकारियों व कर्मचारियों को बहाल नही किया तो प्रदेश स्तर पर आन्दोलन किया जायेंगा । यह चेतावनी ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष लाम्बा ने एनआईटी यूनिट के प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये दी। जिसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव अशोक कुमार ने की और सब यूनिटो से चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
सम्मेलन में मनोहर लाल सरकार व निगम प्रबंधको पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये 15 मार्च को होने वाले पंचकुला मुख्यालय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया है। सम्मेलन में बिजली निगमों के चेयरमैन द्वारा 20 जनवरी को पलवल दौरे के दौरान दिन रात काम मे जुटे 2 एसडीओ को निलम्बित करने,एक जेई व एक एएफएम को सर्कल आऊट बदली करने, एक एसडीओ का प्रोबेशन पीरियड बढाने की धोर निन्दा की और सभी उत्पीडऩ की कार्यवाहियों को बहाल करने की मांग की।
वरिष्ठ उप प्रधान लाम्बा व उपाध्यक्ष सतपाल नरवत, केन्द्रीय कमेटी के सदस्य शब्बीर अहमद व मनोज जाखड़ ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करनेए समान काम के लिए समान वेतन देने, ठेका प्रथा समाप्त करने करने, 5 हजार रूपये जौखिम भत्ता देने, नये बने सर्कलों की पोस्टो की स्वीकृत करने आदि मांगो को प्रमुखता से उठाया । सम्मेलन मे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव युद्वबीर सिंह खत्री, सर्कल सचिव रामचरण, ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान करतार सिंह व बल्लभगढ के प्रधान रमेश चन्द तेवतियां ने समबोधित करते हुए शुभ कामनाएं दी ।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



