करनाल : भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा है कि पिछले चार सालो में देश की कार्य संस्कृति और चरित्र बदल गया है। जहां एक तरफ दलाल ऑफ लाईन हो गए। वहीं सरकार ऑनलाइन हो गई। इन सालों में सरकार ने बी.पी.एल के नाम पर फर्जीवाड़ा, गैस कनैक्शन के नाम पर फर्जी कनैक्शनों के साथ-साथ खाद और किसानों की सब्सिड़ी के नाम पर बंदरबांट को खत्म कर दिया। अब लोगों के खातो में सरकारी सहायता पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि करनाल की बात की जाएं तो करनाल को जल्द ही मल्टीपर्पज हवाई अड्डा मिलेगा। हवाई अड्डे के विस्तार के लिए जमीन की अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री जल्द ही मेडिकल यूनिर्वसिटी का शिलान्यास करेंगे। करनाल को केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी का तोहफा दिया।
अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बनेगा। केन्द्र में भाजपा के चार साल पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने प्रदेश हो या फिर केन्द्र सरकार लोगों की सोच बदली है। अब सरकार हिसार या रोहतक से नहीं चलती। यहां जाति के नाम पर भेदभाव नहीं होता। इस सरकार ने दलालो की छुट्टी कर दी है। सबका विकास, सबका साथ की तर्ज पर सरकार चल रही है। पहली बार रिक्शा वाले और चाय वालो के बच्चे एच.सी.एच में चयनित हो रहे है। टीचरों के ट्रांसफर के नाम पर तबादला उद्योग खत्म हो गया। यह सब भाजपा की सोच रही है।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है। विपक्ष झूठे मामले उठा रहा है। अब मोदी के खिलाफ विपक्ष जिस तरह से इकट्ठा हो रहा है। उससे विपक्ष का खिसकता जनाधार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शशिपाल मैहता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, तरावड़ी भाजपा मण्डल के महामंत्री रणजीत भारद्वाज, प्रवीन लाठर, शमशेर नैन, राजबीर शर्मा, जयपाल शर्मा, यशपाल ठाकुर के साथ-साथ तमाम लोग मौजूद थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला


Download Android App
Download iOS App



