पैसे डालने के नाम गबन करने वाले दो और आरोपी काबू

Summary :

NULL

करनाल: जिला पुलिस ने एटीएम मशीन में पैसे डालने के नाम पर गबन करने वाले दो और अपराधियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 लाख 20 हजार की राशि बरामद की है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को थाना सिविल लाईन में बैंकों की एटीएम मशीनों में पैसे डालने के नाम पर 2 करोड रूपये का गबन करने वालों के खिलाफ भादंसं की धारा-408, 420, 411,120.बी के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाईन टीम ने मामले के चार आरोपीयों को गिरफतार कर लिया था, जो आरोपी एटीएम मशीनों के इस पैसे से दिल्ली में जाकर एक बडे स्तर पर जुआ खेलते थे। जिनसे पुलिस टीम को कुल 16 लाख रूपये बरामद किए गए थे ।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा  द्वारा मामले की आगामी जांच व अन्य अपराधीयों को पकडने की जिम्मेवारी सीआईए.2 इन्चार्ज निरीक्षक जसपाल सिंह को सौंपी।

Desk Team