नई दिल्ली : पानीपत वासियों एवं शहीद क्रांति कुमार के परिजनों की काफी लम्बे समय से यह मांग थी कि जाटल रोड पानीपत का नाम शहीद क्रांति कुमार के नाम पर रखा जाए और इस मांग पर शहरी विधायका रोहिता रेवड़ी और सांसद अश्विनी चोपड़ा ने हरियाणा सरकार से इस कार्य को अल्प समय में मंजूर करवाया।
इससे क्षेत्रवासियों व परिजनों में बहुत उत्साह है। इस कार्य के लिए शहीद क्रांति कुमार के पोते सुमित शर्मा और कर्नल श्याम सुंदर शर्मा ने भी हरियाणा सरकार और चोपड़ा परिवार का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। किरण शर्मा चोपड़ा ने बताया कि शीघ्र ही आचार संहिता खत्म होने के पश्चात शहरी विधायका रोहिता रेवड़ी की सहमति से प्रशासन से अनुमति लेकर सड़क के पुनर्निर्माण एवं नामकरण का आयोजन किया जाएगा।
महान स्वतन्त्रता सेनानी पंडित क्रांति कुमार शर्मा एवं शहीदे आजम भगत सिंह के निकटतम सहयोगी की सुपुत्री उर्वशी शर्मा, डा. चन्द्र त्रिखा, वाइस चेयरमैन एवं निदेशक हरियाणा उर्दू एकादमी व वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार, युवा भाजपा मण्डल पानीपत के अध्यक्ष तरुण कुमार छौकरा (निवर्तमान पार्षद), पंकज सेठी महासचिव सनातन धर्म महावीर दल मंदिर-पानीपत, सचिन गुप्ता समाज सेवी एवं उद्योगपति व संस्थापक सदस्य फ्रैंड्ïस मिशन, विजयन्त शर्मा, निवर्तमान सदस्य उत्तरी रेलवे जेआरयूसीसी आदि ने आज पंजाब केसरी मुख्यालय में आकर करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा एवं किरण शर्मा चोपड़ा (चेयरपर्सन वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब) का विशेष आभार व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App



