Haryana में जीत के बाद Nayab Singh Saini ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi समेत शीर्ष नेताओं से की मुलाकात

Summary :

Nayab Singh Saini: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi समेत शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी हरियाना जीत पर सीएम नायब सिंह सैनी को बधाई दी। Highlights हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक जीत Nayab Singh ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi से मिलें Haryana में बीजेपी ने दर्ज की जीत PM Modi ने नायब सिंह सैनी को दी बधाई हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी…

Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi समेत शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी हरियाना जीत पर सीएम नायब सिंह सैनी को बधाई दी।

Highlights

  • हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक जीत
  • Nayab Singh ने राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi से मिलें
  • Haryana में बीजेपी ने दर्ज की जीत

PM Modi ने नायब सिंह सैनी को दी बधाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के आला नेताओं ने मुलाकात के दौरान नायब सिंह सैनी को विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Image

भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत

प्रधानमंत्री मोदी ने सैनी के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर कहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और महत्वपूर्ण होने जा रही है।

Image

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है- जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हरियाणा के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, आज दिल्ली स्थित आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली से भेंट कर हरियाणा में भाजपा की अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के जीत की हैट्रिक संगठन पदाधिकारियों और हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

Image

भाजपा को मिला निर्दलीय विधायक समर्थन

इस जीत क्वे बाद हरियाणा विधानसभा में भाजपा समर्थन जुटाने में सफल नजर आ रहा है। राज्य में चुनाव जीते दो निर्दलीय विधायक राजेश जून और देवेंद्र कादि‍यान ने हरियाणा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करने के बाद भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी।

सावित्री जिंदल ने धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

हरियाणा में और मजबूत हुई बीजेपी, निर्दलीय सावित्री जिंदल समेत तीन विधायकों ने दिया समर्थन - BJP becomes stronger in Haryana three MLAs including independent Savitri Jindal gave ...

वहीं, हरियाणा से चुनाव जीती एक और निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल का समर्थन हासिल करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान ने स्वयं उनके आवास जाकर उनसे मुलाकात की। धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद सावित्री जिंदल ने भी भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। सावित्री जिंदल भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta