Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के तहत दो योजनाएं शुरू कीं

Summary :

Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के तहत वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से दो योजनाओं की शुरुआत की। Nayab Singh Saini का बड़ा बयान सरकार जुलाई और अगस्त में ‘वन मित्र’ योजना के तहत पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए ‘वन मित्रों’ को प्रति पेड़ 30 रुपये प्रदान करेगी।एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘एक पेड़ मां के नाम योजना’ के तहत लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ों को देखभाल और सुरक्षा के लिए ‘वन मित्रों’ को सौंपा जाएगा, जिसके लिए उन्हें पहले…

Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के तहत वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से दो योजनाओं की शुरुआत की।

Nayab Singh Saini का बड़ा बयान

सरकार जुलाई और अगस्त में ‘वन मित्र’ योजना के तहत पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए ‘वन मित्रों’ को प्रति पेड़ 30 रुपये प्रदान करेगी।एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘एक पेड़ मां के नाम योजना’ के तहत लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ों को देखभाल और सुरक्षा के लिए ‘वन मित्रों’ को सौंपा जाएगा, जिसके लिए उन्हें पहले वर्ष सितंबर से प्रति पेड़ 10 रुपये और दूसरे वर्ष में आठ रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।सैनी ने करनाल में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय ‘वन महोत्सव’ के दौरान इन योजनाओं का शुभारंभ किया।

हरियाणा सरकार का स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को तोहफा, अब 40 हजार  रुपये मिलेगी पेंशन - Haryana bjp govt CM nayab Saini announces increase in  freedom fighters pension ...

संरक्षण के प्रयासों के तहत दो योजनाएं शुरू कीं

मुख्यमंत्री(Nayab Singh Saini) ने करनाल में एक ‘ऑक्सी-वन’ का भी उद्घाटन किया।विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘ऑक्सी-वन’ में नौ अलग-अलग प्रकार के वनों का विकास किया गया है। अब तक ‘ऑक्सी-वन’ में 10,000 पेड़ पहले ही लगाए जा चुके हैं। आज, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों, छात्रों और ‘एनसीसी कैडेट’ द्वारा एक साथ 20,000 और पौधे लगाए गए।मुख्यमंत्री सैनी ने पर्यावरण प्रदूषण पर बढ़ती वैश्विक चिंता की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस साल हरियाणा के कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सरल लेकिन प्रभावशाली कदम के रूप में प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की।

CM Nayab Singh Saini decision to remove age limit from Jeevan suraksha  yojana for farmers and farm labourers | Haryana: हरियाणा के CM नायब सिंह  सैनी का बड़ा फैसला, इस योजना के

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar