प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जींद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम ने भाजपा सरकार के विकास एजेंडे को नई पहचान मिली है। कुछ सालों में, पूरे हरियाणा राज्य ने विकास के एक नए पथ पर कदम रखा है। जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पर कहा कि इस अवसर ने देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है।
जींद का घेवर नहीं, तेवर बदला
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए 5 बड़ी बातें बोली है। जानते है सभी के बारे में..
- आज जींद और हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है; यहीं से देश को अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। जब भी हाइड्रोजन ट्रेन की बात आएगी तब जिंद, सोनीपत और हरियाणा का नाम याद किया जाएगा।
- मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों की खिड़की खोलने जैसा है। कुछ समय पहले जींद आने पर PM मोदी ने कहा कि उस समय आप सभी का प्यार दिया मैं आज तक नहीं भूला हूं।
- जींद से चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है और यह 3,200 HP की पावर जनरेट करती है।
- जींद का घी और घेवर नहीं बदला लेकिन तेवर जरूर बदल गए है।
- जींद से सोनीपत के बीच पहली हाइड्रोजन ट्रेन 21वीं सदी की तकनीक की दिशा में भारत का एक बड़ा कदम है। इस ट्रेन के क्षमता के बारे में सुनकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा।
जींद का घी-घेवर वही, जींद के तेवर बदल गए हैं!#HaryanaWelcomesModiJi @narendramodi pic.twitter.com/81NWPPDnY0
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) July 17, 2026
जींद को करोड़ों की सौगात
PM मोदी ने जिंद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे और जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखी।



Download Android App
Download iOS App




