Nuh Violence- हरियाणा के नूंह में वो हिंसा की शुरुआत कैसे और किस वजह से हुई थी

Summary :

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद हई हिंसा से चारों तरफ डर का माहौल है। पथराव के बाद हुई हिंसा में करीब 40 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया जिसमें अब तक दो होम गार्ड्स समेत तीन की मौत हो चुकी है।

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद हई हिंसा से चारों तरफ डर का माहौल है। पथराव के बाद हुई  हिंसा में करीब 40 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया जिसमें अब तक दो होम गार्ड्स समेत तीन की मौत हो चुकी है।
कई इलाके में धारा 144 लागू
हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनी तैनात किया गया है । नूंह, रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल और फरीदाबाद में धारा 144 लागू है। मोबाइल इंटरनेट बंद है। नूंह गुरुग्राम और फरीदाबाद में मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हिंसा की वजह से बोर्ड की एक और दो अगस्त को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
 ब्रजमंडल यात्रा पर हुआ था पथराव
हिंसा की  शुरुआत के बारे में बात करें तो सोमवार को  नूंह जिले के नंद गांव के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली। इसी दौरान तिरंगा पार्क के पास पहले से खड़ी भीड़ ने यात्रा पर पथराव कर दिया।
 मोनू मानेसर के आने की खबर से हुई हिंसा
 बताया जा रहा है कि हमला करने वाले मोनू मानेसर के आने की खबर से गुस्सा थे।
आपको याद होगा जब भिवानी में जुनैद और नासिर की हत्या की गई थी तो उसमें मोनू मानेसर का नाम आया था। माना जा रहा है कि हिंसा करने वाले लोग जुनैद और नासिर के तबके के हो सकते है। क्योंकी जबसे इन दोनों की मौत हुई है तबसे ये लोग मोनू मानेसर से गुस्सा थे।
 नासिर और जुनैद की FIR में आया था मोनू का नाम
बता दें इस साल फरवरी में नासिर और जुनैद की मौत पर दर्ज एफआईआर में मोनू मानेसर का नाम था। दोनों के शव हरियाणा के भिवानी में जली हुई बोलेरो के अंदर मिले थे। सोमवार को जबसे पहले हिंसा हरियाणा के नूंह में उस वक्त फैली जब सोमवार दोपहर ब्रजमंडल यात्रा को भीड़ ने रोकने की कोशिश की। दोनों समूहों के बीच झड़प होने पर पथराव किया गया और कारों में आग लगा दी गई। नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही गुरुग्राम में सोहना रोड के पास दो समुदायों के प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
 हिंसा में कई पुलिस वालों की मौत
हिंसा को लेकर भिवानी के पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र बिजारनियां का कहना है कि हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 60 लोग घायल हुए हैं। जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।  नूंह के साइबर पुलिस स्टेशन पर हमला और तोड़फोड़ की गई है। करीब 1000 लोगों ने साईबर थाने पर हमला कर दिया।
2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप
वहीं इस हिंसा के बीच हरियाणा सरकार ने कहा है  कि सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। नूंह जिले में बुधवार 2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। फरीदाबाद जिले में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थान आज 1 अगस्त को बंद रहेंगे।

Desk Team