फरीदाबाद: फरीदाबाद के हार्डवेयर चौक पर पिछले 50 सालों से रह रहे घुमन्तु जाति के कच्चे घरों पर नगर निगम ने जमकर पीला पंजा चलाया। भारी फोर्स के साथ पहुंची नगर निगम की जेसीबी मशीन ने अधिकारियों की मौजूदगी में जब अपना पीला पंजा चलाया तो चारों और हड़कंप मच गया। कई घरों को सर्दी के इस मौसम में नगर निगम ने पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया। महिलाएं चिल्लाती रही लेकिन अफसरों ने उनकी एक ना सुनी। यही नहीं इस कार्यवाही में पुलिस ने बल प्रयोग भी किया और महिलाओं के साथ धक्का.मुक्की भी हुई। बडख़ल विधानसभा के हार्डवेयर चौक पर पिछले 50 साल से बसे घुमन्तु जाति के लोगों के आशियाने आज नगर निगम ने अपना पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिए, हाई कोर्ट के स्टे आर्डर होने के बावजूद अधिकारियों ने इन लोगों की एक ना सुनी और पीला पंजा लगातार चलता रहा ।
घुमन्तु जाति के लोगों ने बताया कि वह पिछले 50 साल से अपने आशियाने बनाकर मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रहे हैं यहां तक कि उनके आधार कार्ड वोटर आईडी , बिजली के मीटर सब लगे हुए हैं इसके बावजूद हाईकोर्ट का स्टे दिखाने के बाद भी जबरन उनके आशियाने उजाड़ दिए गए, महिलाओं का कहना था कि अब वह सर्द रातों में अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे और पीडि़त लोगों का कहना था कि इस एरिया में बड़ी . बड़ी बिल्डिंग अवैध रूप से बनायी गई हैण् इसलिए बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें उजाड़ा जा रहा है।
वही मौके पर पहुंचे ज्वाइंट कमिश्नर का कहना था की यह लोग नगर निगम की ज़मीन पर बसे हुए थे जिनसे ज़मीन खाली करवायी जा रही है लेकिन जब उनसे स्टे आर्डर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कागजात पूरे ना होने का बहाना बनाया। उनका कहना था की इन लोगो को अपने कागजात दिखाने के लिए बुलाया गया है और उन कागजातों को देखने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। ज्वाइंट कमिश्नर अमरदीप सिंह ने कहा कि जिन लोगों के पास स्टे आर्डर थे, उनके खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की गई है। उन सभी को पहले सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



