भिवानी : हरियाणा की भिवानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर विधायक को जान से मारने की धमकी और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मानहेरू निवासी युवक उमेश उर्फ अमित बाहुबली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों के जरिये नागौर के विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी और लोगों को भड़काया था। पुलिस ने इस सम्बंध में आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और भड़काऊ भाषण देने को लेकर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



