हिसार : हरियाणा में हिसार-चंडीगढ़ रोड पर गांव तलवंडी राणा के निकट आज हुई दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक कार के चालक की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गांव कापडो निवासी रमेश अपने परिवार के साथ कार से अपने गांव जा रहा था।
गांव तलवंडी राणा के निकट पहुंचा तो उसकी कार की टक्कर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से हो गयी जिसमें रमेश की कार के परखचे उड़ गए। लोगों ने रमेश, उसकी पत्नी शिल्पा, बेटे आर्यन और बेटी खुशी को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में घायल शिल्पा, आर्यन, खुशी और दूसरी कार के चालक को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



