जींद : हरियाणा में जींद जिला के विकास नगर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने से भाई-बहन झुलस गए और मकान में आग लग गयी। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाया गया। झुलसे भाई-बहन को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। विकास नगर निवासी रामकुमार की बेटी अंजली (14) कल देर शाम को रसोई में खाना बना रही थी। उसी दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया और आग लग गयी।
जिसने अंजली को चपेट में ले लिया। अंजली द्वारा शोर मचाए जाने तथा रसोई से उठ रही आग की लपटों को देख उसका भाई अशोक मौके पर पहुंच गया और उसने आग की लपटों से अंजली को बाहर निकाला। अंजली को बाहर निकालने के प्रयास में अशोक भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने दोनों झुलसे भाई-बहन को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


Download Android App
Download iOS App




