बहादुरगढ़: सरकार की ओर से 14 अगस्त की छुट्टी घोषित करते ही सिविल अस्पताल की ओ.पी.डी. अब लगातार 3 दिन बंद रहेगी। 13 को रविवार है और इससे अगले दिन जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण छुट्टी रहेगी। ऐसे में 16 अगस्त को ही ओ.पी.डी. खुल पाएगी। हालांकि इस दौरान अस्पताल व ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी सेवाएं निरंतर चलती रहेगी। शनिवार को भी सिविल अस्पताल में भीड़ रही। जिन लोगों को पहले से ही यह पता था कि अब अगले 3 दिन छुट्टी रहेगी वे तो पहले ही चैकअप के लिए पहुंच गए। मगर अब ओ.पी.डी. में इलाज बुधवार को मिल पाएगा।
3 दिन बाद जब अस्पताल की ओ.पी.डी. खुलेगी तो भीड़ भी 2 से 3 गुणा हो सकती है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डा. विरेंद्र अहलावत ने बताया कि अब तक सोमवार की छुट्टी पर असमंजस था लेकिन सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर इस दिन जन्माष्टमी की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से लगातार 3 दिन ओ.पी.डी. बंद रहेगी। इस दिन लेबर रूम व ट्रामा सेंटर के अलावा तमाम इमरजेंसी सेवाएं नियमित रूप से चालू रहेंगी। कुछ डाक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि इन 3 दिनों के अंदर किसी इमरजेंसी में किसी डाक्टर की जरूरत पड़े तो वे तुरंत पहुंच सके।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



