कैथल/कलायत: पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गांव बात्ता में नेशनल हाइवे से श्मशान घाट को जाने वाली गली की हालत खस्ता बनी हुई है। बार बार गुहार के बावजूद भी निकासी व्यवस्था को सुचारु नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। ग्रामीण निवासी सतपाल, प्रेमपाल, नवासा, अजय, ईश्वर, ओमप्रकाश, प्रवीण पवन आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे से श्मशान को जाने वाली गली थोड़ी सी भी बरसात होने के कारण कीचड़ व गंदे पानी से भर जाती है जिससे भारी बोझ ढोना तो दूर की बात ग्रामीणों का पैदल आना जाना भी मुश्किल हो जाता है।
मामूली बरसात में गली में पानी भर जाता है तथा घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी इस गली में जमा हो जाता है जो लगातार दुर्गंध मारता रहता है तथा जहरीले कीट व मच्छरों के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। गली के पानी निकासी को लेकर सरपंच के माध्यम से संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर प्रशासन ने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया तो और भयंकर बीमारियां पैदा होने की आशंका बढ़ जाएगी। अत: प्रशासन से अपील कि इस समस्या की तरफ तुरंत ध्यान दिया जाए।
(मनोज वर्मा)


Download Android App
Download iOS App



