पानीपत: गांव पत्थरगढ़-कुण्डला पंचायत का रिकॉर्ड कार सहित चोरी होने से गांव के लोगों पुलिस द्वारा जांच में ढील बरतने के आरोप लगाए। गांव के लोगों का कहना हैं की पंचायत पर रिकॉर्ड को खुद की चोरी करवाया हैं। गांव के लोगो ने एक सप्ताह पहले दी शिकायत पर कार्रवाही में ढील बरतने के आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाही कराने की मांग को लेकर सनौली थाना एसएचओं से मिले और जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की हैं। ग्रामीणों ने मामले की दो दिनों तक जांच कर कार्रवाही करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाही नही की गई तो वे जल्द ही एसपी से मिलेगें और उसके बाद भी कार्रवाही नही हुई तो वे धरना देंगे। ग्रामीण अकबर, सालीम अहमद, कौसर, आलीम, सालीम, वकील, लखमी नंबरदार, हासिम, ताहिर, आलम गिर, गयूर, कयूम, इफरोज, इदरीस, गुलफान, बसीर का कहना है कि पंचायत के रिकॉर्ड व कार चोरी को लेकर गांव पत्थरगढ के लोगों ने पंचायत के रिकॉर्ड को खुद ही चोरी कराने की सजिश रची है इसकी गहनता से जांच के बाद आरोपी सामने आ जायेगे ।
गांव पत्थरगढ-कुंडला पंचायत की विकास कार्यो पर खर्च की गई ग्रांट व बिल आदि लेने के लिए गांव के अकबर ने पंचायत विभाग में आरटीआई लगाई हुई थी। जिस पर ग्राम सचिव पंचायत प्रतिनिधि ने पिछले बुधवार को पंचायत का रिकॉर्ड लेकर पानीपत से फोटोस्टेट करा कर वापिस सनौली बीडीपीओ कार्यालय आ रहे थे कि रास्ते में खाना खाने के लिए होटल में पहुंचे जब बाहर आए तो उन्हें कार व रिकॉर्ड नहीं मिला था। चोरी की शिकायत पंचायत सचिव विरेंद व सरपंच प्रतिनिधि ने सनौली थाना पुलिस को चोरी की रिपॉर्ट दी थी। लोगों ने आरोप लागाते हुए कहा कि सरपंच अमजद मजिदी ने पुलिस को कार सहित पंचायत रिकार्ड चोरी की सजिश रची है इसकी जांच की जाएं। इस पर एसएचओं नरेन्द्र कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है । जांच के बाद ही सही स्थित स्पष्ट होगी । मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी ।
(राकेश कुमार)


Download Android App
Download iOS App



