हिसार : आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद बार-बार यह बात दोहरा रहे हैं कि यदि प्रदेश में सभी विपक्षी पार्टियों का गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीत जाएगी। जेजेपी नेता भी इस बात को दोहरा रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी है यदि ऐसा नहीं हुआ तो विपक्षी पार्टियों का एक भी सांसद नहीं बनेगा।
प्रदेश के महानायक चौधरी देवीलाल ने हमेशा कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हुए अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। आज उनके नाम पर वोट मांगने वले उनके वंशज कांग्रेस से समझौता करने की बात करते हैं। केजरीवाल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन के कंधों पर चढ़ कर दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री बन बैठे।
वो आज उसी कांग्रेस से समझौता करने के लिए उनके चरणों में झुके हुए हैं। यह बात आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सुशीला भवन में आयोजित आदमपुर हलका के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में हलका के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



