फरीदाबाद : पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के मुख्य सम्पादक रहे अमर शहीद रमेश चन्द्र जी के बलिदान दिवस पर एन एच दो स्थित अनाथ आश्रम में अखिल भारतीय पंचनद संस्कृति ट्रस्ट की अध्यक्षा राधा नरूला ने अनाथ बच्चों को भोजन करवाया। इस दौरान अमर शहीद रमेश चन्द्र जी के बलिदान दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी और श्रीमति राधा नरूला ने अमर शहीद रमेश चन्द्र जी की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारिता कर अनुठी मिसाल कायम की। शहीद रमेश चन्द्र जी ने भारत की एकता और अखण्डता को बनाए रखते हुए नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए बलिदान दिया था।
उन्होंने कहा कि सरकार की यातनाओं व विवशताओंके बावजूद न केवल अमर शहीद लाला जगत नारायाण ने बल्कि उन्हीं के वंशज अमर शहीद रमेश चन्द्र जी ने अपने राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों का पलायन नहीं किया। भले ही राष्ट्र विरोधी ताकतों ने पत्रकारिता जगत की इन महान हस्तियों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया लेकिन उन्होंने पत्रकारिता के स्वाभिमान को फिर भी बरकरार रखा। यहीं नहीं उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक समाज कल्याण के लिए कार्य किए।
पंचनद परिवार के सदस्य जोगिन्द्र चावला ने कहा कि लाला जगत नारायण और अमर शहीद रमेशचद्र जी के बताए रास्तों पर चले। इस अवसर पर जोगिन्द्र चावला, अखिल पंचनद परिवार की ओर, अनिल भाटिया, सरला विरमानी, राकेश रक्कू, दीपक कपूर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



