कोलकाताः आखिरकार पश्चिम बंगाल में सोमवार यानि आज सात बजे से बहुप्रतीक्षित पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई। राज्य के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में हिंसा की खबरें आईं। हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो गयी। राज्य के 20 जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव में आज शुरुआती चार घंटे में 26.28 फीसदी मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे तक 26.8 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के लिए सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार लगनी शुरु हो गयी। मतदान के दौरान कई इलाकों से हिंसा और आगजनी की रिपोर्ट है। राज्य निर्वाचन आयोग को उत्तर 24 परगना, बर्दवान, कूच बिहार और दक्षिण 24 परगना से हिंसा की शिकायतें मिली हैं। नादिया जिले के शांतिपुर में ग्रामीणों ने तृणमूल कांग्रेस से जुड़ एक छात्र सौजीत प्रमाणिक पर दो अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मतदान केंद, पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इस बीच नाताबाड़ में भाजपा के मतदान अभिक र्ता को थप्पड़ मारने के मामले में तृणमूल के मंत्री रवींद्रनाथ घोष को राज्य निर्वाचन आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। श्री घोष ने दावा किया है कि भाजपा का मतदान अभिकर्ता मतपेटी के साथ भागने का प्रयास कर रहा था और उन्होंने केवल उसे रोकने का प्रयास किया था। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में सोमवार सुबह 2 बजे तक 32 फीसदी मतदान हुआ।
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव LIVE UPDATES
-बीजेपी और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट।
-पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में आज सुबह नौ बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ। राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए हैं।
-कुलटाली क्षेत्र के साउथ परगना 24 में टीएमसी कार्यकर्ता आरिफ गाजी की गोली मारकर हत्या।
-साधनपुर के नॉर्थ 24 परगना में क्रूड बम से किया गया धमाका, कम से कम 20 लोग घायल होने की सूचना।
-मुर्शिदाबाद में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद बैलेट पेपर तालाब में फेंके, फिलहाल वोटिंग को रोक दिया गया है।
-बिलकांडा में बीजेपी कार्यकर्ता पर चाकुओं से हमला किया गया है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। इस हमले के आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगे हैं।
-पश्चिमी मिदनापुर के दंतन इलाके में एक 102 साल की महिला ने किया मतदान।
– कूच बिहार के शुतबाड़ी में कम तीव्रता वाले विस्फोट में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार समेत 20 लोग घायल हो गए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच हिंसा हुई है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
#WATCH: Alleged TMC workers barring voters from entering Booth No. 14/79 in Birpara. #WestBengal #PanchayatElections pic.twitter.com/S3OR83QfHp
— ANI (@ANI) May 14, 2018
– भंगर में मीडिया व्हीकल पर हमला
– पंचायत चुनाव का उत्साह कूच बिहार में भी देखने को मिला। पोलिंग स्टेशन के बाहर भी लोगों की खास भीड़ देखने को मिली।
– पुरुष ही नहीं महिलाओं की भी पोलिंग बूथ के बाहर लंबी कतारें देखी गई। कुछ ऐसा ही हाल पुरलिया के चकरा पोलिंग स्टेशन के बाहर देखने को मिला।
– जलपाईगुड़ी के अशीघर में सुबह से ही लोग पोलिंग बूथ के बाहर खड़े नजर आए. बारिश होने के चलते लोग छाता लेकर पोलिंग बूथ सेंटर पर पहुंचे।
– पश्चिम बंगाल में लोगों के खासा उत्साह देखा गया। मतदान शुरू होने से पहले ही लोग पोलिंग बूथ के बाहर जुटे।
बंगाल में सत्ताधारी दल टीएमसी के लिये सेमीफाइनल माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1,500 सुरक्षाकर्मियों को चुनाव में तैनात किया गया है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने इन चुनावों के लिए प्रचार नहीं किया है।
पंचायत चुनाव में कुल 58,692 सीटों में से 20,076 सीटों पर पहले ही निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट जारी नहीं करने को कहा है। राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनाव के लिए सुरक्षा के सभी इंताजम हो चुके हैं। लगभग 71,500 सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
बंगाल में काफी विवाद के बाद पंचायत चुनाव हो रहे हैं। सत्ताधारी टीएमसी पर दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को नामांकन से रोकने के आरोप लगने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अपने आदेश में कहा था कि राज्य चुनाव आयोग ऐसे उम्मीदवारों को विजयी घोषित न करे, जहां किसी और पार्टी के उम्मीदवार नामांकन न कर पाए हों। बता दें कि टीएमसी के ऐसे करीब 18 हजार उम्मीदवार हैं। आज वोटिंग के बाद मतगणना 17 मई को होगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



