राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की जोस बटलर की तूफानी पारी से , कैफ ने किया बटलर के लिए बेहद ही खास ट्वीट

Summary :

NULL

आईपीएल सीजन 11 का कल राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 47 वां मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुुंबई इंडियंस की शानदार शुरूआत हुई। बता दें कि सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आक्र इविल लेविस ने मिलकर 87 रन की साझेदारी की।सूर्यकुमार यादव का विकेट 87 के स्कोर पर गिर गया था।सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदो पर 38 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर के शिकार हो गए थे।इनके बाद बल्लेबाजी करानाई आए रोहित शर्मा और इनसे सभी ने बहुत उम्मीदे लगाई हुई थी।

परंतु रोहित शर्मा अगली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर के शिकार हो गए।रोहित शर्मा एक बार फिर इस सीज़न मे गोल्डन डक पर आउट हो गए।इनके बाद ईशान किशन भी कुछ कर नही पाए और 11 गेंदो पर 12 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।वही अंत मे हार्दिक पंड्या ने अपने कुछ हवाईदार शॉट्स दिखाए और 21 गेंदो पर 36 रन के अपने योगदान से मुंबई इंडियंस को निर्धारित 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन तक पहुँचाया।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज शॉर्ट ने एक बार अपनी टीम को निराश किया। शॉर्ट को एक ओर मौका मिला और एक बार फिर से इन्होंने उदास किया। केवल 4 के स्कोर पर यह अपनी विकेट गांवा बैठे थे। इनके कप्तान अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर ने रन बटौराना शुरू किया।

इन दोनों ने धीरे-धीरे राजस्थान रॉयल्स के स्कोरबोर्ड पर रन लगाना शुरू किया। रहाणे ने &6 गेंदो पर &7 रन बनाकर हार्दिक पंड्या के शिकार हो गए।जोस बटलर जो कि पहले के चार मैचों में काफी शानदार पर्फोर्म कर रहे हैं। उन्होंने इस मैच में भी जबरदस्त पारी खेली। एक बार फिर से जोस बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह अर्धशतक लगातार इन्होंने 5 अर्धशतक लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। बटलर ने एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स को मैच जीताया। बटलर ने 53 गेंदो में 94 रन की बेहतरीन पारी खेली।

राजस्थान रॉयलस ने यह मैच 18वे ओवर मे 7 विकेट से जीतकर प्वॉइंट टेबल पर भी छलांग लगा ली है।आइए देखते है ट्वीटर रिक्शन:

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team