रेवाड़ी : गुरूवार को बावल व कसौला थाना पुलिस ने ऑवर लोड भार लेकर चल रहे 5 वाहनो को जब्त कर चालको के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बावल थाना पुलिस ने गत दिवस दो ट्रकों में क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे पलवल जिला निवासी रफीक व यूपी निवासी सरजन को एनएच-8 पर स्थित ओढी कट के नजदीक से गिरफ्तार किया है। इसी दौरान बावल थाना पुलिस ने एनएच-8 पर ही सांझरपुर कट के नजदीक बजरी से भरे हुए एक ऑवर लोड ट्रक को जब्त किया है। पुलिस को देखते ही उक्त ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
दूसरी और कसौला थाना पुलिस ने गुरूवार को सीकर जिला निवासी ट्रक चालक प्रवीण को ट्रक में ऑवरलोड भार ले जाते हुए एनएच-8 पर स्थित काठुवास के नजदीक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गत दिवस ही अदालत में पेश किया था। बीती रात कसौला थाना पुलिस ने बनीपुर चौक पर खडे एक ऑवर लोड ट्रक को जब्त किया है। पुलिस को देखते ही उक्त ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी वाहनो को जब्त कर सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
-शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



