बिजयनगर : स्थानीय नगर पालिका में जनकल्याण शिविर में संभागीय आयुक्त हरसहाय मीना ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर संभागीय आयुक्त मीना नगर पालिका परिसर में आयोजित वार्ड 24 के शिविर में पहुंचे और शिविर में हो रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम सुरेश चावला, तहसीलदार भगवत सिंह, पालिका अध्यक्ष सचिन सांखला, उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह, अधिशाषी अधिकारी सीता वर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त हरसहाय मीना ने कहा कि शिविरों में आने वाले आवेदकों को उनकी पत्रावलियों में जो कमियां हैं, उन्हें पूर्ण कर राहत प्रदान करें एवं राज्य सरकार के शिविर लगाए जाने के उद्देश्यों को पूर्ण करें। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सांड, पार्षद संजू शर्मा, बृजेश तिवारी, विनय भंडारी इत्यादि भी मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त ने शिविर में आवेदकों को भवन निर्माण स्वीकृति एवं नामान्तरण पत्र भी प्रदान किए।
– टीकम हेमनानी


Download Android App
Download iOS App



