पंचकूला : देश में घिनौने कृत्य दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। लोग हवस के आगोश में इस कदर डूब चुके हैं कि वो किसी उम्र का लिहाज ही नहीं करते। ऐसा ही एक मामला सिटी ब्युटीफूल से सटे हरियाणा के पेरिस नाम से मशहूर पंचकूला में एक बेहद शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है..जहां पांच साल की बच्ची के साथ रेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह जमीन सरकारी है।
मृतक बच्ची लिटिल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल के सामने स्थित झुग्गियों में रहती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात के समय बच्ची की मां काम पर गई हुई थी। आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
आरोपित बच्ची को कंजक पूजन के बहाने लेकर घर से लेकर आया था। इसके बार आरोपित उसे आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां दुष्कर्म के बाद पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसलिए आरोपित अपने घर पर लौट गया। जब बच्ची का शव मिला तो आरोपित की घिनौनी हरकत सामने आ गई।
मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बच्ची की पहचान की और फिर उसकी मां को घटना की खबर दी गई। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची, अब उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



