पंचकूला हिंसा केस में राम रहीम से पूछताछ करने के लिए हरियाणा एसआईटी की टीम रोहतक पहुंची। जेल में बंद राम रहीम से एक डीएसपी के नेतृत्व में सवाल जवाब किए गए। लेकिन अभी तक पूछताछ का ब्यौरा नहीं मिल पाया है।
सुनारिया जेल में राम रहीम से पूछताछ करने पहुंची एसआईटी की टीम का नेतृत्व डीएसपी मुकेश मल्होत्रा कर रहे हैं। मुकेश मल्होत्रा के अलावा भी चार अन्य सदस्य इस टीम में शामिल हैं।आज सुबह करीब 11 बजे एसआईटी की टीम रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची।
जेल अधिकारियों ने अभी इस मामले पर कोई ज्य़ादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि उन्होंने इतना ज़रूर बताया कि राम रहीम से पंचकुला हिंसा के मामले में पूछताछ की जा रही है।
वही, हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि पंचकुला हिंसा की जांच चल रही है, अभी और लोगों से भी पूछताछ होगी। उनके मुताबिक अभी इस केस में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
बताते चले कि साध्वियों से रेप केस में 20 साल जेल की सजा काट रहे राम रहीम पर मर्डर के 2 और आरोप भी है। मर्डर के अलावा अपने सैकड़ों समर्थकों को नपुंसक बनाने का मामल भी राम रहीम पर है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



