जींद : हरियाणा प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष एवं बलिदान की गाथाओं से भरा हुआ है, इस पार्टी ने हमेशा देश को आगे बढ़ाने एवं समाज को जोडऩे की राजनीति की है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नेक नीतियों बारे जनता में अधिकाधिक प्रचार करना चाहिए ताकि विपक्षी पार्टियों का देश को तोडऩे का मंसूबा धरा का धरा रह जाये। कैप्टन अभिमन्यु ने यह विचार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलब्ध पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोन्धित करते व्यक्त किये। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम कैथल रोड़ स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। वित्त मंत्री ने इस अवसर पर भारत माता के जयकारों के बीच ध्वज को फहराया।
इस अवसर पर बीजेपी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुम्बई में पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के संबंध में कहा कि इस पार्टी के कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर काम करते है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी की नीति फूट डालो और राज करो की है। यह पार्टी देश को तोडऩे का षड्यंत्र रचती रहती है। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, जिला महासचिव रिछपाल शर्मा, डा० ओपी पहल, करतार सैनी, धर्मेन्द्र शर्मा, औमप्रकाश थूआ, राजू मोर, राकेश रेढू, सोमदत्त शर्मा, सुरेश कौशिक समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



