करनाल : भाजपा सरकार ने अपने 2014 में किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया और आज फिर से नए नए वायदे कर लोगों को लुभावने का काम कर रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने गांव जुंडला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 के चुनावों में कई वायदे देश की जनता से किए थे जिनमें मुख्यरूप से 2 करोड़ युवाओं को रोजगार हर बैंक खाते में 15 लाख, स्वामीनाथन रिर्पोट लागू, किसानो की आय दोगुनी करने, महिलाओं को सुरक्षा सहित बातें शामिल थी।
उन्होंने लोगों से कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा को मौमैंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया।


Download Android App
Download iOS App



