फरीदाबाद: पेजयल की भारी किल्लत को लेकर शुक्र वार गांधी कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा । जिसको लेकर गांधी कालोनी गीता मंदिर के समीप गुस्साए लोगों ने रोड़ कर दिया। इस दौरान वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। वाहनों की जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस थाना एन आई टी टी पहुंच गई। इस दौरान गुस्साए लोगों को शांत करने के लिए विधायिका के भाई मौके पर पहुंचे और उन्होंने गुस्साए लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम खोला और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पीडि़त लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके इलाके में पेयजल की भारी किल्लत बनी है जिसके चलते उन्हें भारी दिक्तें झेलनी पड़ रही है। इस बाबत सम्बंधित अधिकारियों को भी उन्होंने बोला लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई । मजबूरी वश उन्हें पेयजल समस्या को देखते हुए जाम लगाना पड़ा। क्योंकि पेयजल की किल्लत को लेकर कोई डयूटी समय पर नहीं जा पा रहा और स्कूली बच्चे भी खासे परेशान हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



