गोल्फ में ओबामा के हाथों 300 डॉलर हारे एंथनी एंडरसन

Summary :

NULL

लॉस एंजिलिस : ‘ब्लैक-इश’ के स्टार एंथनी एंडरसन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ गोल्फ खेलने के दौरान 300 डॉलर हार गए।

Source

जिमी फैलन के ‘द टूनाइट शो’ में आए एंडरसन ने बताया कि मैक्सिको में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान उन्हें क्रिस पॉल नामक दोस्त का फोन आया और उसने एंडरसन को अगले दिन अपने, ओबामा और माइकल फेल्प्स के साथ गोल्फ खेलने के लिए आमंत्रित किया।

Source

एंडरसन ने अपने दोस्त से कहा कि वह नहीं आ पाएंगे क्योंकि वह अपने परिवार के साथ बाहर हैं। हालांकि उनकी पत्नी और बच्चों ने उन्हें यह प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए कहा। अभिनेता ने कहा, ”लंबी कहानी को संक्षिप्त में कहूं तो यह मेरी जिंदगी का गोल्फ का सबसे महंगा राउंड था।”

Source

उन्होंने कहा, ”यह मजेदार था। (पूर्व) राष्ट्रपति ओबामा पूरे दिन बेकार की बात करते रहे और हमारा सारा धन लेकर चले गए। उन्होंने फेल्प्स से 700 डॉलर, क्रिस पॉल से 600 डॉलर और मुझसे 300 डॉलर लिए।”

Source

स्तब्ध होकर फैलन ने पूछा- ”राष्ट्रपति ने ऐसा किया?” एंडरसन ने कहा कि उन्होंने भी ओबामा से पूछा था, ”क्या आप आम नागरिकों से धन ले सकते हैं? ” तब पूर्व राष्ट्रपति ने जवाब में कहा, ”अब मैं भी एक आम नागरिक हूं। इसलिए, मैं यह ले सकता हूं।” एंडरसन ने ओबामा की गोल्फ खेलने की अदभुत क्षमता की सराहना की।

Desk Team