चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने पदक जीतने वाले खिलाडियों को नौकरी देने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि नोटिफिकेशन के साथ नौकरी के क्राइटेरिया का चार्ट भी जारी किया गया है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया गया है और जल्द ही अख़बारों में भी इसकी विज्ञप्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले खिलाडी नेताओं के कृपा पात्र होते थे। जिसपर जितनी कृपा उतनी अच्छी नौकरी।
विज ने कहा कि पहलीबार सरकार ने चार्ट में दिए गए क्राइटेरिया के अनुरूप नौकरी दी जाएगी। विज ने कहा कि ओलम्पिक में गोल्ड लाने वाले को आठ साल की सिनियर्टी के साथ एचपीएस या एचसीएस के पद पर नौकरी, एशियाड में गोल्ड लाने वाले को एचसीएस या एचपीएस, कॉमनवेल्थ में गोल्ड लाने वाले को क्लॉस बी की नौकरियां दी जाएगी। वहीं करण दलाल और अभय चौटाला के विवाद पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस और इनैलो एक ही मानसिकता की पार्टी है। उन्होंने कहा की सदन एक पवित्र स्थान है जहां उन्होंने जूते निकले और ऐसा असभ्य बर्ताव किया। इस प्रकार की असभ्य पार्टियां सदन तक चुनकर ही नहीं चाहिए। करण दलाल के सुप्रिया और आमिर सिंह के मुद्दों को लेकर दिए गए बयान पर विज ने कहा कि इन मुद्दों का जनता से कोई लेना देना नहीं है।
दुष्यंत चौटाला एक भ्रमित व्यक्ति : अनिल विज
इनके अपने ही मुद्दे है जनता के मुद्दों से इनको कोई लेना देना नहीं है। दलाल के सवालों का जवाब दे दिया गया था लेकिन सदन में इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कांग्रेस और इनैलो की ओर से स्पीकर की कार्यवाही पर सवाल उठाए जाने को लेकर विज ने कहा कि स्पीकर का निर्णय सम्मानित होता है जैसे कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होता है। करण दलाल पर कार्यवाही प्रदेश को कलांकित कहने पर सर्वसम्मति से की गई है। जबकि दोनों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाया गया। करण दलाल दोनों मामलों को इकट्ठा कर रहे है।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



