रेवाड़ी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के निवास स्थान में पहुंचकर उनके पुत्र दुष्यंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने विधायक के निवास पर हुए हवन में आहुति भी डाली। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम सब भगवान से प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय से पहले पिता के सामने पुत्र का निधन होना बेहद दुखदायी है।
पुलिस किसी भी सरकार का आईना होती है : मनोहर लाल
हम संकट की इस घड़ी में कापड़ीवास परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जीवन-मरण भगवान के हाथ में है, जिस पर इंसान का कोई बस नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मुझे इस दुखद घटना का समाचार मिला तो मैंने विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को फोन पर सांत्वना दी, मैं कापड़ीवास के इम्तिहान की दाद देता हूं कि यह व्यक्ति बहुत हिम्मतवाला है, जिन्होंने इतनी दुखद घटना के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी। उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर को गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में दुष्यंत यादव का निधन हो गया था। वे बिमार चल रहे थे।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



