पीएम ने किया किसानो का अपमान : अभय चौटाला

Summary :

अभय चौटाला ने कहा कि देवीलाल परिवार अपनी जुबान का धनी है। इनेलो को वायदा करती उसे भाजपा की तरह भूलती और नकारती नहीं बल्कि पूरा करती है।

बहादुरगढ़ : इनेलो के पांच वायदो पर जनता के गगनभेदी नारो से उत्साहित नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि देवीलाल परिवार अपनी जुबान का धनी है। इनेलो को वायदा करती उसे भाजपा की तरह भूलती और नकारती नहीं बल्कि पूरा करती है। जैसे ही हरियाणा में आने वाली अगली इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार का शपथ ग्रहण होगा उसके साथ ही हरियाणा के किसानो के सिर पर चाहे कर्ज दस हजार का हो या दस लाख का पहली कलम से माफ हो जाएगा। हर गरीब अमीर की बेटी की शादी में पांच लाख रुपए का सरकारी कन्यादान होगा ताकि किसी गरीब की बेटी की शादी में पैसे के अभाव में कोई रुकावट न हो। हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी और अगर किसी कारण कोई युवक सरकारी नौकरी से वंचित रह जाता है तो उसे 15 हजार रुपए प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

किसान को खेत के लिए बिजली का मुफ्त कनैक्शन और आज जो बिजली के रेट हरियाणा में है उसका 50 प्रतिशत कम कर दिया जाएगा। यही नहीं हर जिले में देवीलाल ट्रस्ट की तरफ से आधुनिक सुविधाओयुक्त अस्पताल और स्कूल खोला जाएगा और किसी फीस व खर्च के हर गरीब बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी ताकि कोई बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे और कोई गरीब आदमी ईजाल या पैसे के अभाव में अपन जान न दे, क्योंकि उस अस्पताल में पूरा ईलाज मुफ्त होगा। यह पांच वायदे चौधरी देवीलाल की 105 के जन्मदिन की याद में इनेलो ने किए हैं जो शपथ ग्रहण के तुरन्त बाद पूरे कर दिए जाएगें। जब अभय चौटाला जनता से ये पांच वायदे कर रहे थे तो सामने बैठी भीड गगनभेदी नारे लगा रही थी।

हजारों करोड़ का हुआ घोटाला : अभय चौटाला

अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने चौधरी देवीलाल की 105 वीं जयंती पर ये पांच वायदे जनता से करने का आदेश उन्हे दिया और ये पांचो वायदे हरियाण के हर वर्ग को साधन सम्मन करने में मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर प्रहार करते हुए हरियाणा के मुख्य मंत्री ओमप्रकाश खट्टर को भी आडे हाथो लेते हुए कहा कि सॉपला में दीनबंधु चौधरी छोटूराम की मूर्ति के अनावरण पर एसवाईएल नहर के विषय में एक शब्द न बोल कर प्रधान मंत्री ने न केवल दीनबंधु का अपमान किया बल्कि पूरे देश केे किसानो का अपमान किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार को जुमलो की सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलने में पहले नम्बर है और उसके अतिरिक्त अन्य सभी मामलों में फेल है।

हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का काला धन वापस लाकर हर व्यक्ति के खाते में जो 15 -15 लाख रुपए जमा कराने का वायदा किया था वह झूठा साबित हुआ जिसके बदले में देश की जनता नरेंद्र मोदी को सबक सिखाते हुए केन्द्र में बहन मायावती को प्रधान बनाने का काम करेगी और जिस दिन हरियाणा में बठबंधन की सरकार शपथ लेगी उसी दिन इनेलो अपने वायदे पूरे कर देगी । इनेलो भाजपा की तरह लोगों को बहकाने का काम नहीं करेगी। किसान क्रांतिकारी नेता रमेश दलाल को इनेलो में शामिल करने केे लिए बहादुरगढ पहुंचे अभय चौटाला ने रमेश दलाल को पूरा मान सम्मान देने का वायदा करते हुए अपने प्रभाव से प्रदेश के ओर पढेलिखे व समझदार लोगों को पार्टी में शामिल कराने का जिम्मा सौंपा।

अभय चौटाला ने किसान व संघर्षशील नेता रमेश दलाल के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दलाल के पार्टी में शामिल होने से न केवल संगठन को मजबूत आधार मिला है बल्कि इनेलो-बसपा का गठबंधन भी सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही भाजपा व कांग्रेस के अनेक नेता , पूर्व विधायक और हो सकता है वर्तमान में विधायक भी जल्दी ही चंडीगढ में इनेलो का दामन थामने जा रहे हैं जिनके साथ उनका सम्पर्क लगातार बना हुआ है।

(प्रेम शर्मा)

Desk Team