फडणवीस की पत्नी ने जहाज पर सेल्फी लेने के लिए मांगी माफी

Summary :

CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने कहा कि वह एक क्रूज के किनारे पर बैठकर सेल्फी लेने के लिए माफी मांगती हैं। सेल्फी लेते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने सोमवार को कहा कि वह एक क्रूज के किनारे पर बैठकर सेल्फी लेने के लिए माफी मांगती हैं। सेल्फी लेते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था। बहरहाल, उन्होंने कहा कि जहां वह बैठी थीं वह जगह सुरक्षित थी।

वीडियो के वायरल होने के बाद अमृता फडणवीस को कथित तौर पर जोखिम लेते हुए सेल्फी लेने के लिए ट्विटर पर ट्रोल किया गया था। वह 20 अक्टूबर को यहां घरेलू क्रूज लाइनर अंग्रिया के उद्घाटन में शामिल हुई थीं।

अमृता ने एक मराठी समाचार चैनल से सोमवार को कहा, ”जिस जगह पर मैंने सेल्फी ली, वह जगह खतरनाक नहीं थी क्योंकि उसके नीचे दो और सीढ़ियां थीं।” उन्होंने कहा, ”अगर कोई सोचता है कि मैंने कुछ गलती की तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मैं युवाओं को बताना चाहती हूं कि सेल्फी लेते वक्त अपनी जान जोखिम में कतई नहीं डालनी चाहिए।”

महाराष्ट्र CM की पत्नी अमृता फडणवीस ने क्रॉस की क्रूज की सेफ्टी लाइन, ली सेल्फी

Desk Team