प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्रमदान, स्थानीय लोगों के धरने के बाद भी वर्षों से अनदेखी का शिकार रहा आस्था का केंद्र

Summary :

सांसद कार्तिकेय शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नवरंग राय तालाब परिसर पहुंचे और स्वयं सफाई अभियान की अगुवाई की। सफाई से पहले उन्होंने वामन भगवान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अपनी टीम के साथ तालाब परिसर में श्रमदान करते हुए गंदगी से अटे स्थान की सफाई की।

Haryana News

Haryana News : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र नवरंग राय तालाब परिसर का जीर्णोद्धार कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट तब से लंबित है जब इस क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक जनप्रतिनिधित्व कर रहे थे।

तालाब की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासी पहले भी धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, बावजूद इसके स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। सवाल यह है कि अंबाला की आस्था से जुड़े इतने महत्वपूर्ण स्थल का कार्य पूर्व विधायक के कार्यकाल में अधूरा क्यों रह गया।

सफाई अभियान की अगुवाई

Haryana News

इसी बीच शुक्रवार को सांसद कार्तिकेय शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नवरंग राय तालाब परिसर पहुंचे और स्वयं सफाई अभियान की अगुवाई की। सफाई से पहले उन्होंने वामन भगवान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अपनी टीम के साथ तालाब परिसर में श्रमदान करते हुए गंदगी से अटे स्थान की सफाई की।

इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हर नागरिक को श्रमदान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान वामन में पूरे अंबाला की आस्था जुड़ी है और आगामी 21, 22 तथा 23 सितंबर को यहां मेले का आयोजन प्रस्तावित है, ऐसे में इस स्थल को साफ-सुथरा रखना अत्यंत आवश्यक है। सांसद ने उम्मीद जताई कि तालाब का शेष कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

महिला स्वास्थ्य पर भी पहल

Haryana News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा नमो शक्ति रथ के माध्यम से महिलाओं की ब्रेस्ट स्क्रीनिंग अभियान भी संचालित किया जा रहा है। सांसद के अनुसार अब तक 2 लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा माताओं-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर जताई गई चिंता के बाद यह अभियान आरंभ किया गया था, और जब तक महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः सुरक्षित नहीं हो जातीं, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें – जीएमसीएच चंडीगढ़ में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता अभियान आयोजित

Pankhil Verma