प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘पहले ही हार’ मान ली है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपनी दूसरी रैली को संबोधित करते हुए एक कथित वीडियो का भी हवाला दिया जिसमें संसद परिसर में तीन कांग्रेसी नेता चुनावों में पार्टी की संभावनाओं के बारे में चर्चा करते हुए नजर आए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘क्या आपने वायरल हुआ एक वीडियो देखा है जिसमें कांग्रेस के एक नेता संसद परिसर में हरियाणा के एक नेता को आंखे दिखा रहे थे। मैं हैरान रह गया कि हरियाणा के नेता हाथ जोड़े खड़े थे। क्या आपने वीडियो देखा है? क्या आप हरियाणा का अपमान सहन करेंगे।’’
महाराष्ट्र : शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा-70 साल के शासन में जनजातीय समुदाय के लिए क्या किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘वीडियो में उनकी बातचीत में यह स्पष्ट था कि वे कह रहे हैं कि बहुत हुआ तो वे 10-15 सीटें जीत लेंगे। ये उनके शब्द हैं और चुनाव के पहले कहा गया है। जिसने पहले ही हार मान ली है और मैदान छोड़ दिया है, वो हरियाणा के लिए कुछ नहीं कर सकते।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने उसकी राजनीति और नीतियों को खारिज कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



