मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर एक विशाल विश्वविद्यालय का निर्माण कराएगी, और इसके लिए जमीन और पैसे की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौंडा के लगसमा इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “देश की आजादी के दौरान राजा महेंद्र प्रताप ने ब्रिटिश को चुनौती दी। अफगान में आजाद हिंद फौज का गठन किया। एएमयू को जमीन दी, लेकिन एएमयू में एक भी शिला पट्ट उनके नाम से नहीं है। अब हमारी सरकार ने फैसला किया है कि हम जमीन देंगे, पैसे देंगे और राजा के नाम से विशाल विश्व विद्यालय बनेगा।”
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “मोदी ने वह करके दिखाया, जो अब तक नहीं हुआ। कांग्रेस ने इस देश को आतंकवाद दिया है। भाजपा लगातार मांग कर रही थी कि 370 हटाई जाए। अनुच्छेद 370 विकास को रोक रहा था। जम्मू-कश्मीर में 370 खत्म होने से बाबा साहेब, सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद का सपना सच हुआ है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “रमाला चीनी मिल चालू करने जा रहे हैं। जब मैं पश्चिमी यूपी में आता था तो गन्ना की दिक्कत थी। चरण सिंह ने किसानों के लिए अच्छा काम किया, लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस ने चौधरी साहब के गांव की चीनी मिल का विस्तारीकरण नहीं किया। लेकिन अब हमने रमाला चीनी मिल पर काम किया है। सबसे पहले नए सत्र में इसकी शुरुआत होगी। यह चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
लखनऊ में हिंदू महासभा के पूर्व नेता की कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “हमने किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया है। यहां का अच्छा इतिहास है। कल्याण सिंह ने नई पहचान दी। ताला उद्योग को आगे बढ़ाया, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस की गलत नीति से ये दम तोड़ते रहे। अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में आगे बढ़ रहे हैं। इससे रोजगार मिल रहा।” उन्होंने कहा, “हमने आलू उत्पादक किसान को अलीगढ़ में एक सेंटर दिया था। अब वह यूनिट लग गई है। इससे किसानों को फायदा होगा।”


Download Android App
Download iOS App



