हरियाणा के करनाल में छात्र की मौत पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को करनाल में आईटीआई के 20 वर्षीय छात्र की बस में चढ़ने के दौरान टायर के नीचे आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद कई छात्र सड़कों पर उतर आए।
यह हादसा आईटीआई चौक पर हुआ। छात्रों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के बस चालक बसों को निर्धारित स्टॉप पर नहीं रोकते हैं जिसके चलते उन्हें बसों के पीछे भागने के लिए मजूबर होना पड़ता है। छात्रों ने दावा किया कि छात्र बस से टकराया था लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को तुरंत नहीं रोका, जिसके चलते बस से कुचल कर छात्र की मौत हो गई।
‘अली’ और ‘बजरंगबली’ वाली टिप्पणी पर योगी को EC का कारण बताओ नोटिस
पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को पथराव किया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंस गैस के गोले छोड़ने पड़े। करनाल के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
घटना के विरोध में गुरुवार की शाम आईटीआई छात्रों ने हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की। उन्होंने कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बाधित किया।


Download Android App
Download iOS App



