जींद: हरियाणा ओलम्पिक दिवस के उपलक्ष में हरियाणा ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश के पूर्व डीजीपी और हरियाणा ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुऐ कहा की सरकार द्वारा खेलो में राजनीति करना खिलाडिय़ो के लिये घातक है। डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा की खिलाड़ी, किसान और सैनिक ये देश की ऐसी धरोहर है जो धुप, गर्मी, ठण्ड बारिश को भी नजरअंदाज कर देश की तरक्की और उन्नति के लिए अपना योगदान देते है इसलिए इनका सम्मान करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है।
डॉ. मलिक ने कहा की जब देश का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाने का काम करता है तो राष्ट्रीय ध्वज ऊँचा उठाते हुए राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया जाता है तो हमारा सीना गर्व से चोड़ा होता है। इसलिए खिलाड़ी का सम्मान हमेशा करना चाहिये। खिलाडिय़ों के सम्मान से दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी, जिससे खेलों को ओर अधिक बढ़ावा मिलेगा। डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा की प्रदेश के खिलाडिय़ों के लिए पूर्व में जननायक चौधरी देवीलाल ने अनेक नीतियां चलाई।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



