फरीदाबाद: सेक्टर 11 बी ब्लॉक में चल रहे पार्क निर्माण कार्य को एक बार फिर नगर निगम ने रोक दिया है। चार माह पहले एक मंत्री ने पार्क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ट्रक माफियाओं और निगम अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पार्क का काम बार बार रोक दिया जाता है। मामले को बढता देख नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और सेक्टरवासियों को पार्क का निर्माण कार्य जल्द शुरु करने का आशवासन दिया। सेक्टरवासीयों ने कार्यकारी अभियंता के सामने पार्क का निर्माण कार्य रुकने और पार्क का एरिया घटाने का मुद्दा उठाया।
जिसपर रमेश बंसल ने उन्हें नक्शे के अनुरुप ही पार्क का निर्माण कार्य करवाने का आशवासन दिया। रजिडेंट वेलफेयर एसोसिशन के कैशियर महिपाल दहिया ने आरोप लगाया कि ट्रक माफियाओं के दबाव के चलते निगम अधिकारीयों ने पार्क का काम रोक दिया है क्योंकि वो यहां पार्किंग चाहते हैं। रजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान बीएस डूडी ने अगर कोई पार्क के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाता है तो प्रशासन पुलिस का सहारा ले सकता है। मगर ऐसा नहीं हो रहा निगम अधिकारी माफियाओं से मिलीभगत के चलते खुद ही पार्क का निर्माण कार्य रोक देते हैं।
डूडी ने बताया कि रजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सुविधा को देखते हुए पहले ही पार्क की जमीन में से चारों तरफ 30 फुट जमीन पर पार्किंग बनाने को राजी हो गया था। मगर ट्रक माफिया पूरे पार्क को पार्किंग के रुप में परिवर्तित करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि नगर निगम अपने नक्शे के अनुरुप ही काम करें। वो क्यों किसी को सरकारी जमीन में से कब्जा देना चाहते हैं। अगर निगम सरकारी जमीन पर माफियाओं से कब्जा करवाना चाहती है तो हम इसके खिलाफ कोर्ट में जाएंगे मगर किसी को गैरकानूनी रुप से कब्जा नहीं करने देंगे।
(राकेश देव)


Download Android App
Download iOS App



