कोसली: रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शहीद किसी विशेष कि नही होते। वे देश सेवा के लिए ही जन्म लेते है। देश सेवा में अपनी जीवन देने वाले सपुत पर परिवार को गम की जगह गर्व महसुस करना चाहिए। सांसद शुक्रवार सायं गांव आसियाकी गोरावास निवासी रघुनाथ के बेटे शहीद दीपक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दीपक ने माओंवादियों से लोहा लेते हुए अपनी जान गंवाई है। बता दे कि आसियाकी गोरावास निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार 28 नंवबर को अरुणाचल प्रदेश के कुमचा में माओवादियों की मुठभेड में शहीद हो गए थे।
गुरूवार को उनके पैतृक गांव आसियाकी में उनका अतिम संस्कार किया गया। इससें पूर्व सांसद ने कोसली विधानसभा के गांव बहाला में कांग्रेस युथ हल्का अध्यक्ष संजय बहाला के घर जलपान व जनसभा को संबोधित किया। जहां युवाओं ने फुलमाल एवं पगडी पहनाकर स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कोसली में विकास का धु्रवीकरण किया था लेकिन पिछले तीन साल में कोसली का नक्शा जैसा हमने छोडा था। उसें वर्तमान सरकार ने बिगाड दिया। बीजेपी से रीजनल सैंटर लुला अहीर व राव बिरेन्द्र सिंह कालेज कि भवन का भी उद्वार नही हो पाया है।
उन्होने कहा कि गुजरात में 22 साल राज करने के बाद भी प्रधानमंत्री को इतनी ज्यादा रैलीया करनी पड रही है। ये बीजेपी की विफलता की प्रदर्शनी है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक राव यादुवेन्द्र सिंह, अनिता यादव, पूर्व मंत्री जसंवत बावल, दडौली आश्रम के स्वामी शरदानंद महाराज, अक्षत राव, वरिष्ठ कांग्रेसी राज सिंह जाखड, डा. अनिल, समाजसेवी विजय भुरथला, मनोज कोसलिया, दीपेन्द्र ब्रिगेड के हल्का अध्यक्ष अनुप लुलाअहीर, ओमप्रकाश डाबला, श्याम चैयरमैन, रामकिशन सरपंच चौकी, महेश आसियाकी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनील गर्ग


Download Android App
Download iOS App



