Priyanka Chahal BARC Scientific Officer: हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं वैज्ञानिक अधिकारी, GATE Physics AIR 34 से हासिल की बड़ी सफलता

Summary :

हरियाणा के कैथल ज़िले के नरड़ गांव की एक साधारण परिवार की लड़की ने न केवल अपने गांव और जिले का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। गांव की रहने वाली Priyanka Chahal ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की प्रतिष्ठित संस्था BARC Scientific Officer 2026 भर्ती में अपनी जगह बना ली है। प्रियंका का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के ओसीईएस-2026 कार्यक्रम के तहत भौतिक विज्ञान विषय में Scientific Officer Selection के लिए हुआ है। प्रियंका के इस सफलता के बाद गांव और जिले में एक अलग ही खुशी का माहौल है। प्रियंका…

हरियाणा के कैथल ज़िले के नरड़ गांव की एक साधारण परिवार की लड़की ने न केवल अपने गांव और जिले का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। गांव की रहने वाली Priyanka Chahal ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की प्रतिष्ठित संस्था BARC Scientific Officer 2026 भर्ती में अपनी जगह बना ली है। प्रियंका का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के ओसीईएस-2026 कार्यक्रम के तहत भौतिक विज्ञान विषय में Scientific Officer Selection के लिए हुआ है।

प्रियंका के इस सफलता के बाद गांव और जिले में एक अलग ही खुशी का माहौल है। प्रियंका की सफलता आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। प्रियंका की इस सफलता से उनसे जुड़े लोग तो खुश है ही साथ ही उन्हें जानने वाले से लेकर प्रदेश के अन्य बच्चे भी खुश है। ऐसे में, आइए जानें कि प्रियंका ने यह उपलब्धि कैसे हासिल की है।

हासिल किया BARC Scientific Officer 2026 का मुकाम

(credit-sm)

बता दें कि प्रियंका के पिता राजबीर सिंह चहल पेशे से एक शिक्षक हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किया है। प्रियंका ने साल 2017 में लिटिल फ्लावर विजिटेशन सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल से 10वीं और 2019 में चमन वाटिका रेजिडेंशियल स्कूल फॉर गर्ल्स से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय से BSc और 2024 में MSc की पढ़ाई पूरी की। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा है।

साल 2025 में GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1270 हासिल कर एक बार फिर सबके लिए प्रेरणा बनी, जबकि साल 2026 में GATE Physics AIR 34 हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस शानदार सफलता से उन्हें BARC Scientific Officer बनने का मौका मिला।

सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया

प्रियंका ने अपनी इस बड़ी सफलता के पीछे माता-पिता और पूरे परिवार का सहयोग बताया है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि हर संकट में परिवार ने उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रियंका ने यह भी कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है, एक दिन में नहीं लेकिन एक दिन जरूर मिलती है। इसलिए, अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए और कड़ी मेहनत करते हुए बिना थके आगे बढ़ते रहें।

यह सफलता आने वाली पीढ़ी के पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बनेगी और Scientific Officer Selection की तैयारी कर रहे युवाओं को नया उत्साह मिलेगा।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।