राहुल ने किया किसानों का समर्थन, कहा- हर-हर अन्नदाता, घर-घर अन्नदाता, किस – किस को रोकोगे

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के करनाल में किसानों की महापंचायत की पृष्ठभूमि में मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जहां ‘हर-हर अन्नदाता, घर-घर अन्नदाता’ है वहां किस-किस को रोका जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के करनाल में किसानों की महापंचायत की पृष्ठभूमि में मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जहां ‘हर-हर अन्नदाता, घर-घर अन्नदाता’ है वहां किस-किस को रोका जाएगा। 
उन्होंने किसानों की महापंचायत से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जहां हर-हर अन्नदाता, घर-घर अन्नदाता, वहां किस-किस को रोकोगे?’’ 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान महापंचायत करने के लिए करनाल में एकत्र हुए। वहीं किसान नेताओं तथा अधिकारियों के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद हजारों किसानों ने मंगलवार शाम को यहां जिला मुख्यालय की ओर मार्च किया। 
बड़ी संख्या में किसान महापंचायत करने के लिए मंगलवार को करनाल में एकत्र हुए, वहीं किसान नेताओं तथा अधिकारियों के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा जिला मुख्यालय के संभावित घेराव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन एहतियाती तैयारियों में जुटा है। 
किसान संगठनों ने प्रदर्शनकारियों पर 28 अगस्त को करनाल में हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर उन्होंने मिनी सचिवालय का घेराव करने की धमकी दी है। किसानों के एकत्र होने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने उनकी मांगों पर चर्चा करने तथा उन्हें सचिवालय की ओर मार्च से रोकने के लिए उनके 11 नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था। 

Ujjwal Jain